Fantasy Park : नवाबों के शहर लखनऊ वासियों के लिए खुशखबरी, नवरात्रि से पहले शहरवासियों को मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क की सौगात मिलने जा रही है। जुरासिक थीम पर वनस्थली पार्क का पुन: निर्माण होगा।
जिरासिक पार्क की सौगात
लखनऊ के आशियाना में सेक्टर-के में स्थित वनस्थली पार्क जल्द ही जुरासिक पार्क थीम पर विकसित होगा। इसे मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। गुरूवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
तथा सितंबर, 2026 तक नवरात्रि पर जनता के लिए खोलने का निर्देश दिया। आशियाना स्थित वनस्थली पार्क बच्चों, परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क बनने से यह बच्चों के खेल-कूद, पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का केंद्र भी बनेगा।
PPP मॉडल पर होगा पार्क का निर्माण
अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा ने बताया कि पार्क का निर्माण PPP मॉडल पर होगा। इसमें लगभग 12 करोड़ की लागत आएगी। पार्क में ड्रैगन, यूनीकॉर्न साइक्लोप्स एवं एरावत जैसे रोबोटिक मॉडल के साथ जिनी, ग्रिफिन, वेयर वूल्फ, मोगली सहित 12 लाइव मॉडल होंगे जो बच्चों को आकर्षित करेंगे।
पार्क में वाटर बॉडी और वॉच टॉवर भी बनेगा। पार्क में आधुनिक तकनीक से ध्वनि और मूवमेंट की व्यवस्था की जाएगी, जिससे वास्तविक अनुभव का अहसास होगी। PPP मोड से परियोजना का निर्माण होने से सरकार पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। तथा निजी क्षेत्र की तकनीक का लाभ परियोजना को मिलेगा। फूड कोर्ट, प्रवेश शुल्क सहित अन्य सुविधाओं से राजस्व कमाई होगी।
ये भी पढ़ें- Pakistan Afghanistan War : अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट, सरहद पर ही मिट्टी में मिलाया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









