Uttar Pradeshक्राइम

Deepika Murder Case : दीपिका मर्डर केस में बड़े खुलासे, पेट में घाव, सिर में हेमेटोमा, चौंका देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Deepika Murder Case : ग्रेटर नोएडा में सामने आए चर्चित दीपिका केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई गंभीर और चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मृतका के शरीर पर बाहरी और आंतरिक दोनों तरह की गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

जांच में सिर में रक्त का थक्का, तिल्ली फटने और शरीर में व्यापक आंतरिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही विसरा को सुरक्षित रखकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी विषैले पदार्थ का प्रभाव तो नहीं था।

शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी दर्ज किया गया है कि मृतका के चेहरे, हाथ, कोहनी, जांघ और घुटने समेत कई हिस्सों पर गहरी चोटें और नीले निशान पाए गए हैं। कुछ चोटें इतनी गंभीर थीं कि वे हड्डी तक पहुंच गई थीं। शरीर के विभिन्न हिस्सों पर दबाव और घर्षण के निशान भी मिले हैं, जो संभावित मारपीट की ओर संकेत करते हैं।

मस्तिष्क में खून का थक्का जमा

आंतरिक जांच में सबसे गंभीर खुलासा मस्तिष्क में खून का थक्का जमने और तिल्ली के फटने का हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति किसी तेज या भारी चोट का परिणाम हो सकती है। इसके अलावा शरीर के कई अंगों में अंदरूनी रक्तस्राव भी पाया गया है, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की आगामी जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने विसरा को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए थे और घटना को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बताया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें दिल्ली-गुरुग्राम में कितनी है कीमत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button