Other Statesराजनीतिराज्य

केरल में अब वीडी सतीशन का चलेगा राज, शपथ लेकर सीएम पद की कुर्सी पर हुए काबिज

Kerala CM Oath Ceremony : केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस ने प्रदेश में अपना परचम लहराया है। जिसके बाद अब राज्य को अपना मुख्यमंत्री भी मिल गया है। सोमवार को यानी आज कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल (Governor) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सतीशन को शपथ दिलाई।

बता दें कि इस दौरान सतीशन के साथ-साथ यूडीएफ कैबिनेट भी शपथ ली। कैबिनेट में कांग्रेस के 11, IUML के 5 और यूडीएफ के अन्य घटक दलों के विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता तिरुवनंतपुरम में मौजूद रहे।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों के नाम

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में कांग्रेस से रमेश चेन्निथला, सन्नी जोसेफ, के. मुरलीधरन, ए.पी. अनिल कुमार, पी.सी. विष्णुनाथ, टी. सिद्दीकी, बिंदु कृष्णा, के.ए. तुलसी, रोजी एम. जॉन, एम. लिजू और ओ.जे. जनीश शामिल हैं। वहीं IUML से पी.के. कुन्हालीकुट्टी, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी, पी.के. बशीर और वी.ई. अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली।

इसके अलावा गठबंधन सहयोगियों से केरल कांग्रेस (जोसेफ) के मॉन्स जोसेफ, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस (जैकब) के अनूप जैकब और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी के सी.पी. जॉन भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए।

यूडीएफ ने 2026 के विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। पार्टी को 46.55% वोट शेयर मिला, जो 2021 के मुकाबले 7.67 प्रतिशत अधिक है। इस बढ़त के चलते यूडीएफ की सीटें बढ़कर 102 हो गईं, जिससे उसे मजबूत जनादेश मिला है।

ये भी पढ़ें – नेशनल हाईवे 730 पर मैजिक और ट्रक में भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौके पर मौत, कई घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button