ODI World Cup 2027 : भारतीय क्रिकेट टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। साल के अंतिम छह महीनों में टीम इंडिया को कुल पांच वनडे सीरीज खेलनी हैं। इस क्रम में सबसे पहले टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलनी है, जो 13 जून से शुरू हो रही है।
हार्दिक टीम से स्थायी रूप से बाहर
हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने हार्दिक पांड्या को लेकर टिप्पणी की है, जिससे यह अटकलें लगने लगी हैं कि चोट के कारण हार्दिक टीम से स्थायी रूप से बाहर हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज से चोट के कारण बाहर हैं। यह चोट उन्हें आईपीएल 2026 के दौरान लगी थी।
हार्दिक चोटिल होना चिंता का विषय
रैना ने कहा कि हार्दिक का बार-बार चोटिल होना टीम के लिए चिंता का विषय है। उनका मानना है कि कप्तान शुभमन गिल को इस अवसर का इस्तेमाल कर नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक के विकल्प के रूप में तैयार करना चाहिए।
नीतीश रेड्डी को मिला अवसर
जियोस्टार के एक शो में रैना ने कहा, “हार्दिक कई बार चोटिल हो चुके हैं, इसलिए टीम के पास उनका भरोसेमंद बैकअप होना चाहिए। नीतीश रेड्डी इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं। रैना ने नीतीश के प्रदर्शन की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने आईपीएल में अच्छी बल्लेबाजी की, तेज और नियंत्रित गेंदबाजी की और खुद को फिट रखा। टीम मैनेजमेंट को उनके वर्कलोड का ध्यान रखते हुए उन्हें नियमित मौके देने चाहिए।
हार्दिक का 94 मैचों का वनडे करियर
हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार मार्च 2025 में कोई वनडे मैच खेला था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई वनडे नहीं खेला। अपने 94 मैचों के वनडे करियर में हार्दिक ने 1904 रन बनाए और 91 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें- भारत-पाक बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध युवक नाचना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









