Delhi NCR

अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी

Abhijeet Deepke : नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके की तबीयत खराब हो गई है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है. इसके बावजूद उन्होंने साफ कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

अभिजीत दीपके ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. डॉक्टरों की जांच के बाद आई रिपोर्ट में टाइफाइड की पुष्टि हुई है, उन्होंने बताया कि उनका इलाज चल रहा है और वह सुबह-शाम नियमित रूप से दवा और चिकित्सकीय देखभाल ले रहे हैं.

जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन से जुड़े

आपको बता दें कि दीपके शुरुआत से ही जंतर-मंतर पर चल रहे पेपर लीक विरोधी आंदोलन का हिस्सा रहे हैं. 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद उन्होंने भूख हड़ताल का ऐलान भी किया था. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मेडिकल जांच कराई गई.

आंदोलन पर बड़े असर की संभावना नहीं

हालांकि उनकी सेहत को लेकर चिंताएं जताई जा रही हैं, लेकिन फिलहाल आंदोलन पर इसका बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं मानी जा रही है. इस बीच सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को तीसरे दौर की बातचीत भी प्रस्तावित है.

वहीं, CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पिछली बैठक में मुआवजे और कानूनी मामलों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और कुछ मुद्दों पर सैद्धांतिक सहमति बनी है. हालांकि, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई ठोस फैसला सामने नहीं आया है, उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मांग को मानने से इनकार करती है, तो संगठन अपनी अगली रणनीति पर आगे बढ़ेगा और आंदोलन को लेकर कड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- पंजाब में 10 लाख नए राशन कार्ड का ऐलान, 22 जुलाई से शुरू आवेदन, परिवारों के लिए बड़ी राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button