Rajasthan

भारत-पाक बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध युवक नाचना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Rajasthan News : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास, राजस्थान के जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सुरक्षा एजेंसियों ने एक युवक को उसके घर से हिरासत में लिया। अभी तक इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कदम सीमा पार से प्राप्त सुरक्षा इनपुट के आधार पर उठाया गया।

संवेदनशील इनपुट मिलने के बाद कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई हिंगोलो की ढाणी (खारिया सरहद) में की गई। युवक से जुड़े संवेदनशील इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। डिटेन किए गए युवक की उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है।

डिजिटल उपकरणों की गहनता से जांच

सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल युवक से लगातार पूछताछ कर रही हैं और उसके मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच कर रही हैं, ताकि उसके संपर्कों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है या नहीं।

ये भी पढ़ें- देवरिया के शिवानंद की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बमबारी में हुई मौत, पिता पेशे से किसान, पाई-पाई जोड़कर भेजा था विदेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button