Uttar Pradeshविदेश

देवरिया के शिवानंद की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बमबारी में हुई मौत, पिता पेशे से किसान, पाई-पाई जोड़कर भेजा था विदेश

Middle East Conflict : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुपौल थाना क्षेत्र के निवासी शिवानंद की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज पर हुई एक बमबारी में मौत हो गई है। बता दें कि शिवानंद छ: महीने पहले ही फीटर का काम करने सिंगापुर गए थें। वहां से जहाज से लौटनें के दौरान ओमान के पास जहाज पर हुई एक बमबारी में उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता को इस घटना की खबर उनके छोटे बेटे के जरिए मिली।

किसान परिवार का बेटा था शिवानंद

शिवानंद के पिता रामजी चौरसिया पेशे से किसान हैं। ऐसे में बेटे की मृत्यु की खबर सुनकर उन्होंनें रोते हुए बताया कि पाई-पाई जोड़कर उन्होंनें किसी तरह उसे विदेश भेजा था। इधर-उधर से मांगकर उन्होंनें किसी तरह से 6 लाख रूपए की व्यवस्था की थी, ताकि बेटे का भविष्य उज्जवल हो सके। लेकिन अब सबकुछ खत्म हो चुका है।

2 दिन पहले 9 जून को हुई थी आखिरी बातचीत

शिवानंद की 9 जून को परिवार से आखिरी बातचीत हुई थी। उस समय तक सबकुछ बिल्कुल सामान्य था लेकिन इस एक घटना ने पूरे घर की खुशियों को एक ही झटके में खत्म कर दिया है। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता ने कहा कि अब जब बेटा ही चला गया तो अब वो पैसों का क्या ही करेंगे। बेटा होता तो ऐसे बहुत पैसे कमाता।

सरकार से की मुआवजे की मांग

इस घटना को लेकर गांव के ही एक निवासी अजय कुमार शाही ने मृतक के परिवार की तरफ से बोलते हुए मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को शिवानंद के परिवार को एक करोड़ रूपए और साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए। ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान बताया कि शिवानंद बेहद समझदार और सुलझा हुआ लड़का था। ऐसे में उसके जानें से पूरे गांव में शोक का माहौल पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान वार्ता आगे बढ़ी, ट्रम्प ने नए हवाई हमले रद्द किए, युद्ध खत्म होने का किया दावा, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button