
America-Iran War : भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्थानीय हालात पर नजर रखें और किसी भी तरह की सैन्य गतिविधियों वाले इलाकों में जाने से बचें।
ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति को देखते हुए भारत ने ईरान की यात्रा करने वाले नागरिकों को यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है।
ईरान में मौजूद भारतीयों को देश छोड़ने पर विचार करने की सलाह
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी नई ट्रैवल एडवाइजरी में ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को तुरंत सतर्क रहने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि जो लोग पहले से ईरान में हैं, उन्हें उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों (Commercial Flights) का इस्तेमाल कर देश छोड़ने पर विचार करना चाहिए।
दूतावास ने कहा है कि हाल के दिनों में ईरान में अस्थिरता और संघर्ष की स्थिति बढ़ी है। ऐसे हालात में जो भारतीय नागरिक किसी भी उद्देश्य से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें फिलहाल अपनी यात्रा टाल देनी चाहिए। वहीं, जो लोग पहले से ईरान में मौजूद हैं, उन्हें सुरक्षा कारणों से जल्द से जल्द बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
सैन्य गतिविधियों वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील
भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि जो लोग ईरान में रुकने का फैसला करते हैं, उन्हें बेहद सतर्क रहना होगा।
दूतावास ने नागरिकों से स्थानीय घटनाक्रम पर लगातार नजर रखने और विशेष रूप से सैन्य गतिविधियों वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
भारतीय नागरिकों से तुरंत पंजीकरण कराने की अपील
इसके अलावा, दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत पंजीकरण कराने की सलाह दी है। जिन लोगों ने अभी तक दूतावास में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द ऐसा करने को कहा गया है।
दूतावास ने भारतीय नागरिकों से आगे की जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर नियमित रूप से नजर रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ें – दून फिल्म स्कूल में भारत–ब्राज़ील फिल्म एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 2026 का भव्य शुभारंभ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









