Benjamin Netanyahu : न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि यदि नेतन्याहू न्यूयॉर्क की यात्रा करते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी की संभावना को लेकर कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है.
न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ममदानी ने कहा कि वह बेंजामिन नेतन्याहू को एक ‘वॉर क्रिमिनल’ मानते हैं, उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर शहर के विधि विभाग के साथ गंभीर चर्चा चल रही है.
कानूनी विकल्पों की हो रही जांच
ममदानी के मुताबिक, उनकी टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौजूदा कानूनों के तहत न्यूयॉर्क शहर प्रशासन के पास ऐसे मामलों में क्या अधिकार हैं, उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित कार्रवाई को कानून के दायरे में रहकर ही किया जाएगा.
मेयर ने स्पष्ट किया कि वह कानून से ऊपर जाकर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे. उनका कहना है कि यदि कोई कदम उठाया जाता है तो वह पूरी तरह स्थापित कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों के अनुसार ही होगा.
नेतन्याहू समर्थकों ने जताया विरोध
दूसरी ओर, बेंजामिन नेतन्याहू और उनके समर्थकों ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि यह मामला राजनीतिक बयानबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है. समर्थकों का आरोप है कि न्यूयॉर्क की राजनीति में खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं और इनका कोई ठोस कानूनी आधार नहीं है.
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









