Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 हुआ जारी, जो विकासपथ पर तीव्र गति से बढ़ रहे मध्यप्रदेश के कदमों का प्रमाण है

Madhya Pradesh : आज मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 जारी हुआ है, जो विकासपथ पर तीव्र गति से बढ़ रहे मध्यप्रदेश के कदमों का प्रमाण है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, जहां एक ओर वर्ष 2023-24 में प्रचलित भावों पर मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद ₹13,53,809 करोड़ था, वहीं आज इसमें 11.05% की वृद्धि हुई है। जो अब बढ़कर ₹15,03,395 करोड़ पहुंच गया है। यह प्रगति प्रदेश की सशक्त अर्थव्यवस्था और समग्र विकास को दर्शाती है।

सीएम ने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार राज्य को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है, इसी दिशा में हमने वर्ष 2028-29 तक सकल घरेलू उत्‍पाद को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 प्रदेश की आर्थिक प्रगति और नागरिकों की समृद्धि को परिभाषित करने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्‍यप्रदेश की प्रति व्‍यक्ति आय वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर ₹1,52,615 हो गई है जो स्थिर भाव पर वर्ष 2024-25 में प्रति व्‍यक्ति आय ₹70,434 है।

मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक समृद्धि और जनकल्याण के संकल्प के साथ प्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 प्रदेश सरकार की सशक्त आर्थिक नीतियों और निरंतर विकासशील अर्थव्यवस्था का प्रतिबिंब है।

मध्‍यप्रदेश के सकल मूल्यवर्धन में प्रचलित भावों पर वर्ष 2024-25 में क्षेत्रवार हिस्‍सेदारी क्रमश: प्राथमिक क्षेत्र में 44.36 प्रतिशत, द्वितीयक क्षेत्र में 19.03 प्रतिशत तथा तृतीयक क्षेत्र में 36.61 प्रतिशत रही है।

यह आंकड़े मध्यप्रदेश की संतुलित और निरंतर प्रगतिशील अर्थव्यवस्था को दर्शाते हैं, जहाँ सरकार के प्रयासों से प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों में समुचित विकास हो रहा है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में बलूच आर्मी ने ट्रेन को किया हाईजैक, सभी यात्रियों को बनाया बंधक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button