Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में एनकाउंटर : STF ने लखीमपुर के इनामी बदमाश को किया ढेर

Encounter In UP : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार की सुबह एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को मार गिराया. वह लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला एक लाख का इनामिया बदमाश था. लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश कर रही थी.

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा मोड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. यह कार्रवाई उस समय हुई जब एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम सुल्तानपुर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी. खुद को घिरा देख बदमाश ने फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में बदमाश को गोली लग गई और वह घायल हो गया. उसे तत्काल सीएचसी, लंभुआ पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

लखीमपुर का रहने वाला था बदमाश

बदमाश की पहचान तालिब उर्फ आजम खान के रूप में हुई है. वह लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र स्थित गौरिया गांव का रहने वाला था. उसके आपराधिक रकार्ड की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि उस पर लखीमपुर खीरी में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और उस पर इनाम भी घोषित था.

ये भी पढ़ें- दिल्‍ली के ली मेरिडियन होटल से शख्‍स ने लगाई छलांग, 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button