Uttar Pradesh

कानपुर में पति की रिहाई को लेकर 50 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी महिला, पुलिस की भी नहीं सुनी

Kanpur News : कानपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां अपने पति को जेल से छुड़ाने की मांग को लेकर एक महिला पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में लगे करीब 50 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी और कहने लगी कि अगर उसके पति को रिहा नहीं किया गया तो वह वहां से कूदकर अपनी जान दे देगी।

मांग पर अड़ी रही महिला

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्टाफ ऑफिसर अमरनाथ यादव ने महिला को नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि उसे जज के पास ले जाया जाएगा, लेकिन महिला लगातार अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब आधे घंटे बाद अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने उनकी बात भी नहीं मानी।

पुलिस ने किए कई प्रयास

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के पति को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया है, और उसी की रिहाई की मांग को लेकर वह यह कदम उठा रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह बार-बार ऊपर चढ़ती रही और किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के लक्की मरवत में IED धमाका, 7 की मौत, कई लोग घाय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button