Madhya Pradeshराज्य

सीएम मोहन यादव ने आदिवासी अंचल में विकास और आजाद स्मृति समारोह का किया उद्घाटन

CM Mohan Yadav : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आजाद स्मृति समारोह में कहा कि यह आदिवासी अंचल केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि वीरता, स्वाभिमान और बलिदान की पहचान है.

सीएम ने कहा कि हमारा नेतृत्वकर्ता चंद्रशेखर आजाद जैसा होना चाहिए, जो स्वाधीनता के लिए हर परिस्थिति में अडिग रहे, उन्होंने याद दिलाया कि 14 वर्ष की उम्र में जब अदालत में नाम पूछा गया, तो उत्तर था माता आजाद, पिता स्वाधीनता और घर का पता जेल, ऐसा साहस केवल क्रांतिकारी ही दिखा सकते हैं.

मध्यप्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा

डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन को सम्मान और सुरक्षा देना है, उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है.

जनजातीय नायकों का अदम्य साहस यादगार

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गरीबी जीवन की मजबूरी हो सकती है, लेकिन संकल्प और साहस इंसान को आसमान की बुलंदी तक पहुँचाते हैं, उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के लिए गरीब आदमी की जान सबसे कीमती है और जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर से भी इलाज कराया जाएगा.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार का धर्म केवल शासन करना नहीं, बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन की रक्षा और सम्मान करना है, उन्होंने याद दिलाया कि जनजातीय नायकों ने अभावों के बावजूद अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और यह भूमि उसी शौर्य की साक्षी है.

देश और मध्यप्रदेश विकास की ओर बढ़ रहे

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि माँ नर्मदा के आशीर्वाद से आदिवासी अंचल का किसान फले-फूले, यही उनकी सरकार का संकल्प है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में अंधेरा था, लेकिन आज भाजपा सरकार में विकास की रोशनी हर गांव तक पहुँच चुकी है, उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है.

द्रशेखर आजाद की जन्मभूमि पर जीवन धन्य

सीएम ने यह भी बताया कि चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि पर आकर उनका जीवन धन्य हो गया. यह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है, उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आजाद नायकों के साहस और बलिदान को याद रखते हुए राष्ट्र और समाज की सेवा में आगे बढ़ें.

आजाद से जुड़े स्थल होंगे प्रेरणास्थल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावरा क्षेत्र में चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में ₹5 करोड़ की लागत से “आजाद पार्क” निर्माण की घोषणा की, उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद से जुड़े सभी स्थलों को संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से दर्शनीय और प्रेरणास्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

नई स्कूल और छात्रावास निर्माण

उन्होंने आदिवासी अंचल के किसानों के लिए ₹1800 करोड़ की नर्मदा जल पाइपलाइन परियोजना के क्रियान्वयन की घोषणा की. इसके अलावा, ₹34 करोड़ की लागत से खंडाला में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण और ₹24 करोड़ की लागत से नए सांदीपनि विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा. ₹31 करोड़ की लागत से 11 नवीन स्कूल भवन बनाए जाएंगे. शासकीय महाविद्यालयों में नए छात्रावास का निर्माण और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छात्रावास (सोंडवा–सेजवाड़ा) का भूमि पूजन किया गया. ₹40 करोड़ की लागत से 2 बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण और फुलमाल-कठीवाड़ा से करेली-महरी में नवीन बालक-बालिका छात्रावास का लोकार्पण किया जाएगा.

अम्बारी से बिलझरी तक सड़क निर्माण

सड़क निर्माण में अंबारी मेन रोड से मोरदी होते हुए चांदपुर साकड़ी फलिया तक 3 किमी, चांदपुर फलिया से मांडा बैड़ा फलिया तक 9 किमी, रातड़ से रातड़ फलिया तक 1.5 किमी, भावरा-कठीवाड़ा से गवली फलिया-बड़ी पोल तक 5 किमी, छापरी से खारिया माली सीमा (ग्राम पंचायत अमनकुआ) तक 8 किमी और पुजारा फलिया से बिलझरी फलिया (ग्राम पंचायत मेड़ा) तक 3 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही अन्य ग्राम फलियाओं को जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण की भी घोषणा की गई है.

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy : केजरीवाल कट्टर ईमानदार, मोदी-शाह ने रचा षड्यंत्र, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button