Punjab News : गैंगस्टरों के विरुद्ध शुरू किए गए निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” अभियान के 113वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 552 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुरू किया था. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं.
113वें दिन अभियान में 268 गिरफ्तार
113वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 268 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 28,819 हो गई है.
इसके अलावा 102 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 21 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.
5.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद
लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों संबंधी जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं.
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 438वें दिन भी जारी रखते हुए 92 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.9 किलोग्राम हेरोइन, 273 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5315 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही केवल 438 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 63,869 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 12 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया है.
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार में चार बार नीट का पेपर लीक हो चुका है, लेकिन अब तक किसी को सजा नहीं मिली- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









