राष्ट्रीय

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी, ईरान को भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

International News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. रविवार को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उनकी रातभर ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शिपिंग या तेल परिवहन में किसी तरह की रुकावट पैदा नहीं करनी चाहिए.

ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को बंद करने का प्रयास करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अमेरिका कड़ा जवाब देगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका स्वयं इस जलडमरूमध्य की व्यवस्था संभाल सकता है.

60 दिन की समयसीमा का जिक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि यदि ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होता है तो अमेरिका इस मार्ग से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर टोल लगाने पर विचार कर सकता है. उनके मुताबिक, 60 दिनों के भीतर कोई डील नहीं होने की स्थिति में यह कदम उठाया जा सकता है. ट्रंप ने अमेरिकी सेना को पश्चिम एशिया के देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली ताकत बताया.

ईरानी नेतृत्व को ट्रंप की चेतावनी

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि उनका देश यूरेनियम संवर्धन का अधिकार नहीं छोड़ेगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेतृत्व को अपने बयान सोच-समझकर देने चाहिए, अन्यथा अमेरिका और कड़े कदम उठा सकता है.

उधर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि स्विट्जरलैंड में जारी अमेरिका-ईरान वार्ता में कुछ मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति हुई है. हालांकि, लेबनान और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े विषयों पर दोनों पक्षों के बीच मतभेद अब भी बने हुए हैं.

स्थायी समझौते की दिशा में बढ़े कदम

कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में अमेरिका और ईरान के बीच उच्च स्तरीय बातचीत शुरू हो चुकी है. कतर के विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच स्थायी समझौते की दिशा में मददगार साबित होगी.

बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि दुनिया के बड़े हिस्से का तेल व्यापार इसी समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है.

ये भी पढ़ें- यमुनानगर में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button