PoK Protest : पाकिस्तान में विद्रोह की आग फैलने लगी है, PoK में जन आंदोलन अपने मांगों और अधिकारों को लेकर सड़कों पर है। जहां पाक आर्मी और मुनिर सेना आम जनता पर प्रहार करने का कोई मौका नहीं चूक रही। इसी बीच ISI का काला चेहरा भी जनता के सामने आ गया है। दरअसल ISI पर संगीन आरोप लगे हैं कि कश्मीरियों पर गोलीबारी ड्रग माफिया के इशारे पर की जा रही है।
कश्मीर में ड्रग माफिया बड़ा नेटवर्क
इसी बीच कश्मीरी नेता ख्वाजा मेहरान ने पाकिस्तानी सेना और ISI पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि PoK की निर्दोष जनता पर गोलियां कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना और ड्रग माफिया की और से कराई जा रही है। मेहरान ने कड़े शब्दों में कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं कि 5 जून से PoK में जारी नरसंहार के पीछे सीधा हाथ ड्रग माफिया के बड़े नेटवर्क का है, जिसे पाकिस्तानी सेना ने खुली छूट दे रखी है।
रावलकोट समेत पूरे PoK में भारी तनाव
वहीं PoK में हो रहे नरसंहार को लेकर ख्वाजा मेहरान ने बड़े अधिकारकियों के नाम भी जनता के सामने लाकर रखे। उन्होंने कहा कि PoK के एक्टिव ड्रग माफिया नेटवर्क को पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेडियर फैक अयूब (Brigadier Faq Ayub) और कर्नल जहीर (Colonel Zaheer) से जुड़े पुख्ता सबूत हैं। जब से ये नाम सामने आए हैं, तभी से पाक आर्मी और ISI का काला चेहरा जनता के सामने आ गया है। रावलकोट समेत पूरे PoK में भारी तनाव है। साफ सुथरे वाक्यों में कहा गया कि पाकिस्तानी सेना के सुप्रीम अफसर ड्रग सिंडिकेट से करोड़ों की रिश्वत लेकर कश्मीरी युवाओं की आवाज़ गोलियों से दबा रहे हैं।
जनता का गुस्सा और अधिकारों की मांग
बता दें कि पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसके बाद से PoK में पाक सेना एक्टिव मोड में है। वहीं PoK की घेरीबंदी कड़ी कर दी गई है। जनता का गुस्सा और अपने अधिकारों की मांग चरम सीमा पर है। वहीं लोग डर के साए में हैं, क्योंकि मुनिर आर्मी जनता पर लगातार आत्मघाती प्रहार कर रही है। वहीं जनता भी सड़कों पर मुनिर आर्मी को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
तब तक नहीं होगी आग शांत
PoK की जनता की मांग है कि ISI, आर्मी और ड्रग माफिया का नेटवर्क कश्मीर और कश्मीरी युवाओं को तबाह कर देगा। ये सब एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। पुंछ, मुजफ्फराबाद और रावलकोट में जनता अब आर-पार के मूड में है। वहीं जब तक सेना में इन ‘ड्रग माफियाओं’ और कर्नलों को बर्खास्त (Dismissed) नहीं किया जाता व PoK को सेना मुक्त नहीं किया जाता, तब तक ये आग शांत होने वाली नहीं है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









