Abhishek Banerjee Reaction : पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव के बाद माहौल काफी गर्म हो गया है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में बयानबाजी तेज हो गई है.
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यह शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हुआ, जहां राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही वे राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बन गए हैं.
बीजेपी ने इस घटना को बंगाल में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत बताया है. वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं.
सरकारी संस्थाओं की भूमिका पर आरोप
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव परिणामों के बाद चुनाव आयोग, सरकारी एजेंसियों और पूरी चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने दावा किया है कि करीब 30 लाख असली मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कई सरकारी संस्थाओं और चुनाव आयोग का रवैया निष्पक्ष नहीं था. अभिषेक बनर्जी उनके अनुसार जिन संस्थाओं को पूरी तरह निष्पक्ष रहना चाहिए था, उनकी भूमिका पर सवाल उठे हैं.
सीसीटीवी फुटेज व वीवीपैट जांच की मां
अभिषेक बनर्जी ने ईवीएम की देखभाल, मतगणना प्रक्रिया और कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी जैसे मामलों पर भी संदेह जताया है, उन्होंने काउंटिंग सेंटर की सीसीटीवी फुटेज जारी करने और वीवीपैट स्लिप्स की पारदर्शी जांच की मांग की है, ताकि पूरी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का समाधान हो सके.
ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









