Uttar Pradesh

माघ मेला 2026 : पुलिस कमिश्नर का अलर्ट- जाम लगा तो सीधे इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी

Magh Mela 2026 : उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला 2026 का आयोजन शुरू हो चुका है. इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. माघ मेला में शामिल होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार और पुलिस की तरफ से सुरक्षा के व्यापक और मजबूत इंतजाम किए गए हैं. इस बीच प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की है.

प्रयागराज के माघ मेले मे पौष पूर्णिमा का स्नान सकुशल सम्पन्न होने के बाद, आगे भी सभी स्नान अच्छे से सम्पन्न हो इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करते हुए मेले के सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेले में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और ट्रैफिक ड्यूटी पर लगे कर्मियों से बात कर ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा की बारीकियों से उन्हें अवगत कराया.

श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार जरूरी

प्रयागराज कमिश्नर का सबसे अधिक जोर श्रद्धांलुओं को लेकर रहा, उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को बार-बार यही नसीहत दी की श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करके उनकी मदद करें और अगर कहीं भी जाम लगा तो उसका जिम्मेदार उस संबंधित क्षेत्र का इस्पेक्टर होगा.

मौनी अमावस्या को लेकर सुरक्षा अधिकारी सक्रिय

माघ मेले में अभी चार स्नान पर्व बचे हैं, जिसमें मौनी अमावस्या को लेकर अधिकारी काफी सक्रिय हैं. पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने सड़कों से लेकर स्नान घाट तक सुरक्षा और ट्रैफिक की बारीकियों पर कड़ी नजर रखी है. बाहर से आने वाली गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा और श्रद्धालू रैपिडो से स्नान घाट तक पहुंच सकेंगे.

पौष पूर्णिमा में 31 लाख ने स्नान किया

वही, पौष पूर्णिमा पर 31 लाख लोगों ने गंगा स्नान किया, लेकिन शहर के अंदर ट्रैफिक बाधित नहीं हुआ और कहीं जाम नहीं लगा. आने वाले स्नानों में भी इसी सुचारू व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दोनों पुलिस अधिकारी लगातार अपडेट ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्‍ली के ली मेरिडियन होटल से शख्‍स ने लगाई छलांग, 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button