खेल

KKR vs RR के बीच आज रोमांचक भिड़ंत, मौजूदा फॉर्म में राजस्थान रॉयल्स मजबूत दावेदार

KKR vs RR : आज रविवार (19 अप्रैल) को आईपीएल 2026 का 28वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। यह संडे डबल हेडर का पहला मैच होगा, जो दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा।

5 मैच खेले 4 में हासिल की जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरेगी। टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में हार मिली है और 1 मैच बारिश के कारण बिना नतीजे के खत्म हुआ। वहीं राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है और अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। राजस्थान ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत दर्ज की है।

अब तक खेले जा चुके हैं 32 मुकाबले

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें कोलकाता ने 16 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। पिछले सीजन में दोनों मुकाबलों में केकेआर ने जीत हासिल की थी।

मुकाबला हो सकता है काफी रोमांचक

हालांकि रिकॉर्ड के आधार पर कोलकाता आगे दिखती है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि आज का मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है और राजस्थान जीत हासिल कर सकती है। दोनों टीमों की संभावित खिलाड़ियों की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिससे मैच और भी दिलचस्प होने वाला है।

ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, अमृतसर से 64 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तान-पुर्तगाल मॉड्यूल का भंडाफोड़

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button