UP: बंजर भूमि पर खड़े पेड़ों की कटाई में दबकर एक मजदूर हुई मौत, पूर्व प्रधान सहित ग्रामीणों ने पेड़ बेचने वाले पर जताई नाराजगी

जनपद फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के अकबराबाद गांव की बंजर भूमि पर इकोलिप्टस के पेड़ों को बिना अनुमति के बेंच दिया गया। ठेकेदारों ने कटाई कराई तो कोरसम के श्रीकांत पुत्र पवन सोनकर उम्र लगभग 40 वर्ष की पेड़ कटाई के दौरान पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। अकबराबाद के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि अकबराबाद में कुम्हारनपुर मोड के पास उसरहा खेड़ा के रामबरन के भाई का विद्यालय है जिससे जुड़ी गाठा संख्या 266 अकबराबाद की बंजर भूमि है, जिसमें इकोलिप्टस के पेड़ खड़े हुए थे जो पेड़ों को कोरसम के लकड़ी ठेकेदार को बेच दिया गया।
ग्राम सभा अकबराबाद की बंजर भूमि पर लगे पेड़ आखिर क्यों बेंच दिए गए बेचने वाला व्यक्ति दूसरे ग्राम सभा का है। अकबराबाद के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों के अनुसार तानाशाही रवैया के चलते अकबराबाद की जमीन पर लगे पेड़ों को बेंच दिया गया और कई वर्षों से जमीन पर कब्जा किए हुए हैं, जिसमें कई वर्ष पहले रामबरन से अकबराबाद के ग्रामीणों से विवाद भी हुआ था मामला न्यायालय में चल रहा है।
आपको बता दें लकड़ी की कटाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर पहुंची बकेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
(फतेहपुर से अमर दीप त्रिपाठी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: UP: हरदोई की बेटी ने विदेश में फहराया कामयाबी का परचम, इंडोनेशिया में जीते दो पदक