वायरल

“तुस्सी ना जाओ…” वायरल मैसेज ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, Chat Viral

Landlord WhatsApp Message : बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर डेवलपर का सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने मकान मालिक के एक व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह मैसेज लोगों का ध्यान इसलिए खींच रहा है क्योंकि इसमें मकान मालिक का व्यवहार काफी दोस्ताना और भावनात्मक बताया जा रहा है।

खाली करने वाली थीं फ्लैट

डेवलपर ने बताया कि वह जुलाई तक अपना फ्लैट खाली करने वाली थीं, लेकिन नए घर की तलाश में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक से कुछ समय और रुकने की अनुमति मांगी। आम तौर पर जहां किराए को लेकर सख्ती देखने को मिलती है, वहीं इस मामले में मकान मालिक का जवाब अलग ही था।

मैं तो चाहता हूं आप…

शेयर किए गए व्हाट्सएप संदेश में मकान मालिक ने न तो किराया बढ़ाने की बात की और न ही तुरंत घर खाली करने का दबाव बनाया। बल्कि उन्होंने फिल्मी अंदाज में लिखा, “तुस्सी ना जाओ, मैं तो चाहता हूं आप लंबे समय तक यहां रहें।” इसी बात ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

सहयोगी और सकारात्मक व्यवहार

यह पोस्ट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @kritikatwtss नाम के अकाउंट से साझा की गई, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने मकान मालिक के इस रवैये की तारीफ की और इसे बहुत ही सहयोगी और सकारात्मक व्यवहार बताया। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि ऐसे मकान मालिक मिलना मुश्किल है और उन्हें घर नहीं छोड़ना चाहिए।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस पर संदेह भी जताया और कहा कि असली स्थिति तब पता चलेगी जब सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस लेने का समय आएगा। बावजूद इसके, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे एक अनोखे और हल्के-फुल्के उदाहरण के तौर पर देख रहे हैं।

डिस्क्लेमर- इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। हिन्दी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- ईरान का कड़ा संदेश, होर्मुज स्ट्रेट अब पहले जैसा नहीं रहेगा, अमेरिका पर भरोसा नहीं, सतर्क रहना जरूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button