Other Statesराज्य

चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत

Chamba Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मसरूंड-हमल मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह बोलेरो ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की थी. महल गांव के निवासी पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम के बाद सभी लोग वाहन से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.

अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र बना चुनौती

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया और शवों को बाहर निकाला. अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

क्रैश बैरियर नहीं होने पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं. उनका आरोप है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध होते तो हादसे की गंभीरता कम हो सकती थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रशासन मृतकों की पहचान और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रहा है.

ये भी पढ़ें- “साडे बुजुर्ग साडा माण”- बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की पहल, वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपए जारी- डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button