राष्ट्रीय

राहुल गांधी के जन्मदिन पर PM मोदी का बधाई संदेश, खरगे-कांग्रेस ने भी दी शुभकामनाएं

Rahul Gandhi Birthday : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए राहुल गांधी के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की.

बता दें कि राहुल गांधी शुक्रवार को 56 साल के हो गए. इस मौके पर देशभर से राजनीतिक नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

राहुल गांधी को पीएम मोदी की शुभकामनाएं

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, उन्होंने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की.

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व और सामाजिक मुद्दों को उठाने के प्रयासों की सराहना की. पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे मुद्दों पर लगातार अपनी आवाज उठाते हैं, जिन्हें वह जनहित से जुड़ा मानते हैं.

राहुल गांधी की राजनीति सत्ता नहीं

कांग्रेस ने कहा कि अन्याय, असमानता और सत्ता के गलत इस्तेमाल के खिलाफ राहुल गांधी की लड़ाई ने कई लोगों को प्रेरित किया है. पार्टी के अनुसार, राहुल गांधी राजनीति को सिर्फ सत्ता तक पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि बदलाव लाने का माध्यम मानते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल गांधी को जन्म दिन कि शुभकामनाएं दीं, खरगे ने कहा कि संविधान के मूल्यों के प्रति राहुल गांधी की प्रतिबद्धता और आम लोगों की आवाज उठाने का उनका साहस लोगों को प्रेरित करता है.

खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा गरीबों, आम नागरिकों और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है, उन्होंने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना की.

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 को मिला A सर्टिफिकेट, शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 19 जून को होगी रिलीज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button