Health News : गर्मियों के मौसम में दो फलों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं- आम और लीची। खासकर लीची, जो अपने मीठे और रसदार स्वाद के कारण काफी पसंद की जाती है। यह फल मई-जून के दौरान बाजार में खूब मिलता है और लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं।
हालांकि लीची जितनी स्वादिष्ट है, उतनी ही इसके फायदे और कुछ नुकसान भी हैं। कुछ लोगों के लिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी होता है, क्योंकि गलत तरीके से या अधिक मात्रा में खाने पर यह सेहत पर असर डाल सकता है।
लीची खाने के फायदे
शरीर को रखती है हाइड्रेट-
लीची में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे गर्मी के मौसम में यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और डिहाइड्रेशन से बचाव करती है।
पाचन में मददगार-
इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज की समस्या में राहत देने में सहायक हो सकता है।
इम्युनिटी को मजबूत करती है-
लीची में विटामिन-सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद-
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है और उम्र बढ़ने के लक्षण भी कम दिखाई देते हैं।
लीची खाने के नुकसान
लीची में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे अधिक खाने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है और वजन बढ़ने का खतरा रहता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सावधानी से या डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।
अधिक मात्रा में लीची खाने से कुछ लोगों को गले में खराश या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। अस्थमा या सांस की समस्या वाले लोगों को भी इसका सेवन सीमित करना चाहिए। माना जाता है कि ज्यादा लीची खाने से कुछ मामलों में जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इसलिए लीची का सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में ही करना बेहतर माना जाता है, ताकि इसके फायदे मिलें और नुकसान से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का तूफान! क्या आज बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड? 32 गेंद में शतक का चैलेंज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









