Earthquake 2026 : वेनेजुएला में आए दो भूकंपों में भारी तबाही मची है, जिसमें 230 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, वहीं 4200 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हैं। दरअसल वेनेजुएला में 25 जून को साल 1821 के काराबोबो युद्ध की याद में राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण सभी लोग घरों में थे, जिस कारण से घायलों एंव मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
39 हजार से ज्यादा लोग लापता
भारी तबाही को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने आपातकाल लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड्रिग्ज से बात कर मदद की पेशकश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 39 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बिखरे हुए मलबे में लोगों की आवाजे भी सुनाई दी है। वेनेजुएला में भयानक भूकंप के बाद राहत और बचाव अभियान में 188 सदस्यीय रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। वेनेजुएला के संचार एवं सूचना मंत्रालय ने जानकारी दी।
युद्ध स्तर पर बचाव अभियान तेज
बहरहाल बचाव अभियान में जुटी टीमें दिन रात जनता के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के आधार पर जानकारी मिली है कि भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44% आशंका है। वहीं, एक लाख लोगों के जान गंवाने की 30% आशंका बनी हुई है।
इलॉन मस्क का वेनेजुएला को ऑफर
इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने वेनेजुएला को एक महीने के लिए फ्री इंटरनेट देने का ऑफर दिया है। इसकी जानकारी X के माध्यम से साझा की गई है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने X पर कहा कि वेनेजुएला को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लगातार मदद मिल रही है। सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और बचाव अभियान को तेज करने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- बेअदबी की घटनाओं में शामिल कांग्रेस, चिट्टा पार्टी और भाजपा मुझे बदनाम करने के लिए एकजुट हुईं- सीएम मान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









