विदेश

जापान में कुदरत का कहर, 7.1 भूकंप की तीव्रता से कांपी धरती, JMA ने जारी की एडवाइजरी

Earthquake : जापान में भूंकप के तेज झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। भूंकप दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो में आया, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 रही। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी JMA की ओर से सुनामी की चेतावनी दी गई है। भूकंप का केंद्र कुमामोटो तट के पास स्थित समुद्र में 10 किलोमीटर रहा।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक किसी प्रकार के जान-माल की हानि की कोई जानकारी नहीं है। प्रशासन स्थिति पर निरंतर नज़र बनाए हुए है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में तत्काल निकलने व समुंद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। अरियाके और यात्सुशिरो सागर के लिए एडवाइजरी लागू है। भूकंप के बाद ऊंची सुनामी की लहरें उठने की आशंका है। सरकार व प्रशासन की ओर से जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

आपातकालीन भूकंप की चेतावनी जारी

भूकंप के बाद जापान सरकार ने कुमामोटो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है। ये सभी प्रांत क्यूशू द्वीप पर स्थित हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स की ओर से साझा की गई है।

स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन

साथ ही, कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है। लोगों से शांत रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और टीवी, रेडियो व आधिकारिक माध्यमों से जारी अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में सांस की बीमारी पर बड़ा अपडेट, 6 महीने में 14 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला कैशलेस इलाज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button