Aliganj Acciden : अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले सभी 15 लोगों की मौत की वजह दम घुटना सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने इस बात का जिक किया है. जांच में मृतकों के शरीर पर ऐसी कोई गंभीर चोट नहीं मिली, जिसे मौत का कारण माना जा सके. इसके अलावा शरीर पर आग से बुरी तरह झुलसने या जलने के भी साफ निशान नहीं पाए गए.
पोस्टमार्टम के दौरान कई मृतकों के चेहरे और आंखों के आसपास सूजन मिली, जबकि नाक के अंदर कालिख और धुएं के कण मौजूद थे. डॉक्टरों ने मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम के दौरान मिले इन तथ्यों की जानकारी जांच टीम को दी है.
बंद जगह में भर गया था धुआं
रिपोर्ट के अनुसार, बंद जगह में आग और धुआं भरने की स्थिति में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी. साथ ही जहरीली गैसों के असर से युवक-युवतियां बेहोश हुए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई.
आपको बता दें कि आग की घटनाओं में कई बार लपटों से ज्यादा खतरनाक धुआं साबित होता है. प्लास्टिक, फोम और सिंथेटिक सामान के जलने से निकलने वाली जहरीली गैसें शरीर पर गंभीर असर डाल सकती हैं. कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैस शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, जिससे बेहोशी और मौत की स्थिति बन सकती है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









