राष्ट्रीय

“मुझे उसका विग पहनना पसंद नहीं था”, केतन मर्डर केस में सिया का नया खुलासा

Ketan Agrawal Murder Case : केतन अग्रवाल हत्या मामले में आरोपी सिया ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई बातें बताई हैं. सूत्रों के मुताबिक, सिया ने पुलिस को बताया कि उसे केतन अग्रवाल का लुक पसंद नहीं था. सिया के अनुसार, केतन के सिर पर बाल नहीं थे और वह विग पहनता था, जो उसे पसंद नहीं था.

पूछताछ में सिया ने दावा किया कि उसने केतन से शादी करने से इनकार किया था. सिया के मुताबिक, उसने केतन से कहा था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती, लेकिन केतन कथित तौर पर कहता था कि अब काफी देर हो चुकी है और बात बहुत आगे बढ़ चुकी है, इसलिए अब कुछ नहीं हो सकता.

पुलिस को सिया के दावों पर संदेह

वहीं, लोनावाला पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिया अब पूछताछ के दौरान अलग-अलग बातें बता रही है. पुलिस को उसके दावों पर संदेह है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के पास सिया और केतन दोनों के मोबाइल फोन मौजूद हैं, जिनमें मिली चैट इस कहानी से अलग नजर आ रही है. चैट में दोनों के बीच शादी से पहले एक सामान्य कपल की तरह बातचीत होने की बात सामने आई है.

केतन के पिता ने ली मामले की जानकारी

मामले की जांच पुलिस हर पहलू से कर रही है. लोनावाला ग्रामीण पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से सिया गोयल से मिलने अभी तक कोई नहीं आया है. आमतौर पर ऐसे मामलों में परिवार का कोई सदस्य मिलने पहुंचता है, लेकिन सिया के मामले में ऐसा नहीं हुआ. सिया के घर में उसके माता-पिता और भाई रहते हैं, फिर भी कोई उससे मिलने नहीं आया.

वहीं, केतन के परिवार की ओर से उसके पिता पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

सिया के भाई से पुलिस कर रही पूछताछ

लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने सिया गोयल के भाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. पुलिस उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि

क्या सिया ने कभी केतन से शादी को लेकर आपत्ति जताई थी?
क्या सिया ने अपने परिवार को केतन और शादी से जुड़ी कोई बात बताई थी?
सिया के मन में शादी को लेकर पहले से कोई परेशानी थी या नहीं?

पुलिस सिया के भाई से हर संभावित पहलू पर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button