Abhijeet Deepke : नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी है. पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने व्हाइटबोर्ड पर संदेश लिखकर शिक्षा मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और इस्तीफा देने की अपील की, उन्होंने इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. वीडियो में उनके साथ समर्थक भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं.
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग जारी
दीपके ने कहा कि जन्मदिन के मौके पर वह शिक्षा मंत्री को इस्तीफा पत्र भेज रहे हैं और उन्हें सिर्फ उस पर हस्ताक्षर करना है, उन्होंने एक बार फिर पेपर लीक मामले को लेकर सरकार से जवाब मांगा.
CJP संस्थापक का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है और जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. उनका आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.
इससे पहले प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने CJP के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए थे, उन्होंने कहा था कि जब हर चीज को गोपनीय बताया जा रहा है, तो परीक्षा से जुड़े पेपर की सुरक्षा क्यों नहीं हो सकी, उन्होंने यह भी कहा कि अगर पेपर लीक नहीं होता तो कई छात्रों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.
ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









