Delhi HC Decision : मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. NEET UG री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार द्वारा ऐप पर 22 जून तक लगाई गई अस्थायी रोक को चुनौती देने वाली टेलीग्राम की याचिका अदालत ने खारिज कर दी.
टेलीग्राम ने केंद्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके तहत परीक्षा से जुड़े संभावित दुरुपयोग को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है. मामले की सुनवाई के बाद शुक्रवार (19 जून, 2026) को अदालत ने कंपनी की याचिका खारिज कर दी.
यह फैसला जस्टिस तेजस कारिया की एकल पीठ ने सुनाया. अदालत के इस आदेश के बाद टेलीग्राम पर 22 जून तक लागू अस्थायी प्रतिबंध जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें- Cocktail 2 को मिला A सर्टिफिकेट, शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 19 जून को होगी रिलीज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









