धर्म

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ देश, काशी से उज्जैन तक उमड़े श्रद्धालु

Sawan First Monday 2026 : आज सावन का पहला सोमवार है. इस अवसर पर देशभर में शिवभक्ति की गूंज सुनाई दे रही है. गुजरात में अरब सागर की लहरों के बीच स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ से लेकर मोक्षदायिनी नगरी काशी के काशी विश्वनाथ मंदिर तक हर तरफ आस्था का माहौल है. सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं.

श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं, फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सावन के पहले सोमवार पर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं.

काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती में शामिल हुए श्रद्धालु

सावन के अवसर पर श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की मंगला आरती में शामिल हो रहे हैं. सनातन परंपरा में सावन का महीना और विशेष रूप से इसका पहला सोमवार अत्यंत पावन माना गया है. शास्त्रों के मुताबिक सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि इसी महीने में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी.

2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

झारखंड के देवघर में सावन महीने के पहले सोमवार के मौके पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. इस बीच, देवघर के एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि आज सावन के पवित्र महीने का पहला सोमवार है और उसी के अनुसार तैयारियां की गई हैं. यहां लगभग 2 से 3 लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है, उन्होंने बताया कि रात से ही पुलिस ड्यूटी पर है और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के सभी सदस्य समेत अन्य जवान अपने-अपने स्थानों पर तैनात हैं.

ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button