Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर छेड़ी गई नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 17 महीने पूरे होने के साथ, पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 54,916 एफआईआर दर्ज कर 75,102 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसके परिणामस्वरूप 3472 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है.
इस नशा विरोधी अभियान की शुरुआत से ही पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब पुलिस द्वारा राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में प्रतिदिन एक साथ अभियान चलाए जा रहे हैं.
871 किलोग्राम अफीम भी बरामद
विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण सिन्हा ने बताया कि 3472 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी बरामदगी के अलावा पुलिस ने अब तक 871 किलोग्राम अफीम, 425 क्विंटल भुक्की, 86 किलोग्राम चरस, 1193 किलोग्राम गांजा, 60 किलोग्राम आईसीई, 60.78 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 21.64 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है.
518वें दिन 91 नशा तस्कर गिरफ्तार
518वें दिन पंजाब पुलिस ने 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20.3 किलोग्राम हेरोइन, 15,249 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 3800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने 11 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार लेने के लिए राजी किया.
चार हथियारों के साथ कार्रवाई
इसके अलावा पुलिस टीमों ने 193वें दिन भी ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान जारी रखते हुए 586 छापेमारियां कर चार हथियारों सहित 350 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि 230 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की तथा चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया, उल्लेखनीय है कि लोग वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में अपने सुझाव पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








