विदेश

ब्रिटेन में सियासी संकट गहराया, पीएम कीर स्टार्मर ने इस्तीफे का किया ऐलान

Britain Political Crisis : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है, उन्होंने कहा कि नए नेता के चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. स्टार्मर ने बताया कि इस फैसले को लेकर उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय से भी बातचीत कर ली है.

स्टार्मर ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अब इस बात पर विचार कर रही है कि अगले आम चुनाव में नेतृत्व के लिए वह सही विकल्प हैं या नहीं, उन्होंने संसदीय पार्टी के फैसले को स्वीकार करने की बात कही.

एंडी बर्नहम सबसे मजबूत दावेदार

कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद अब लेबर पार्टी में नए नेतृत्व की तलाश शुरू हो गई है. एंडी बर्नहम को पार्टी के अगले नेता और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

बता दें कि ब्रिटेन की राजनीति में पिछले कुछ समय से अस्थिरता बनी हुई है. बीते एक दशक में स्टार्मर ऐसे छठे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो अपना पद छोड़ने जा रहे हैं.

एंडी बर्नहम की दावेदारी हुई मजबूत

स्टार्मर पर लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच यह फैसला सामने आया है. पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे थे. हाल ही में उत्तरी इंग्लैंड के मेकरफील्ड उपचुनाव में एंडी बर्नहम की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी दावेदारी और मजबूत हुई.

एंडी बर्नहम पहले सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और बाद में ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर के तौर पर अपनी पहचान बनाई, उन्होंने उपचुनाव में जीत के बाद कहा था कि यह लेबर पार्टी के लिए बदलाव का महत्वपूर्ण समय है, उन्होंने देश के लिए नई दिशा देने की बात कही और ट्रिकल-डाउन इकोनॉमिक्स नीति को खत्म करने की मांग भी उठाई.

ये भी पढ़ें- विद्यार्थियों को बेहतर विश्वविद्यालयों, मजबूत बुनियादी ढांचे और शिक्षा में बड़े निवेश की आवश्यकता- सीएम मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button