Israel Lebanon Conflict : हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक शुरुआती शांति समझौते के बावजूद पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में रात भर हवाई हमले किए, जिनमें 16 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान वार्ता भी फिलहाल टाल दी गई है, जिससे शांति प्रक्रिया पर अनिश्चितता बढ़ गई है।
हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमलों तेज
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले फ्रांस में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में अमेरिका और ईरान के बीच एक प्रारंभिक शांति ढांचे पर सहमति बनी थी, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संघर्षों को कम करना और विशेष रूप से लेबनान में सैन्य गतिविधियों पर रोक लगाना था। लेकिन इसके तुरंत बाद हालात बदल गए और इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह से जुड़े ठिकानों पर हमले तेज कर दिए। इजरायल का कहना है कि जब तक सुरक्षा खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता, उसकी कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट में क्षेत्रीय तनाव इसकी वजह
इसी बीच स्विट्जरलैंड में होने वाली तकनीकी बातचीत, जिसे शांति समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा था, उसे भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अमेरिकी प्रशासन की ओर से इसे लॉजिस्टिक कारणों से टालने की बात कही गई है, जबकि कुछ रिपोर्टों में क्षेत्रीय तनाव को इसकी वजह बताया जा रहा है।
शुरुआती चरण में ही गंभीर चुनौतियां
स्थिति यह है कि जिस शांति समझौते से स्थिरता की उम्मीद जताई जा रही थी, वह अभी शुरुआती चरण में ही गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई और कूटनीतिक वार्ताओं में देरी से यह स्पष्ट नहीं है कि क्षेत्र में संघर्ष विराम कितनी जल्दी और प्रभावी तरीके से लागू हो पाएगा।
ये भी पढ़ें- अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए, सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है- सीएम मान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









