Biharराज्य

पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Bihar News : बिहार के गोपालगंज जिले में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजयेन्द्रनाथ तिवारी पर पैतृक जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड तिवारी टोला में हुई इस घटना में आरोपी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, 21 जून 2026 को बेलसंड तिवारी टोला निवासी विजयेन्द्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और माधोपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब नियंत्रण में बताई जा रही है.

जमीन विवाद में आरोपी राजेश साह गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई. जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं.

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पुराने जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी राजेश साह ने विजयेन्द्रनाथ तिवारी पर हमला किया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जांच के लिए गठित की विशेष टीम

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश साह, पिता महेश साह, निवासी बेलसंड, माधोपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने केस की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है. इस टीम की जिम्मेदारी सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार को दी गई है, जो पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- विद्यार्थियों को बेहतर विश्वविद्यालयों, मजबूत बुनियादी ढांचे और शिक्षा में बड़े निवेश की आवश्यकता- सीएम मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button