विदेश

इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

Indonesia Earthquake : इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में मंगलवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के बाद कई स्थानों पर तेज झटके महसूस किए गए. शुरुआती झटका एक मिनट से अधिक समय तक महसूस हुआ, जिससे लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए.

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मध्य सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालू से लगभग 46 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी.

फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान या जनहानि की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है.

आपको बता दें कि इंडोनेशिया कई भूकंपीय फॉल्ट लाइनों से घिरा हुआ है. इसी कारण वहां भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां अक्सर देखने को मिलती हैं.

ये भी पढ़ें – जल्द भारत में एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा, जो अमेरिका से हर अपमान और हत्या का बदला लेगा – केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button