
Iran News : ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई को आखिरकार अब दफन करने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर संयुक्त हमला कर दिया गया था जिसमें अली खामेनेई की मौत हो गई थी। लेकिन अभी तक जारी युद्ध के कारण उनके पार्थिव शरीर को दफनाया नहीं गया था। वहीं अब 4 जुलाई को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
9 जुलाई को दफन होंगे अली खामेनेई
मिली जानकारी के मुताबिक, मार्च में ही अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था। लेकिन अमेरिका-इजरायल से जारी युद्ध के बीच उन्हें दफनाने की प्रक्रिया को रोक दिया गया था। अब उन्हें 9 जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में दफना दिया जाएगा जिसकी प्रक्रिया 4 जुलाई को तेहरान में शुरु होगी।
अमेरिका-इजरायल द्वारा हमले में मारे गए खामेनेई
बता दें कि 1989 में अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमेनी की मृत्यु के बाद अयातुल्ला अली खामेनेई ने ईरान के सुप्रीम लीडर का पद संभाला था। वहीं जब इस साल फरवरी में अमेरिका-इजरायल ने ईऱान पर हमला किया तो 86 वर्षीय खामेनेई के साथ उनके परिवार के अन्य कई लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता की जगह ली थी। हालांकि अब तक चल रहे इस युद्ध के दौरान मोजतबा खामेनेई सामने नहीं आए।
ये भी पढ़ें – इरेक्टाइल डिसफंक्शन को न करें नजरअंदाज, हार्ट डिजीज और डायबिटीज का हो सकता है संकेत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









