Khan Sir Coaching Controversy : पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोचिंग विवाद मामले को लेकर पुलिस ने उन पर एक्शन लेते हुए उन्हें हिरासत में लेने कि प्रक्रिया शुरू कर दी है। कदमकुआं थाना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
खान सर ने गोलीबारी का कारण सेल्फ डिफेन्स बताया
यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद हुई है, जिसमें खान सर की कोचिंग से जुड़े सुरक्षाकर्मी हथियार चलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और कोचिंग संस्थान पहुंचकर पूछताछ भी की।
हालांकि खान सर ने इस गोलीबारी के एक्शन को सेल्फ डिफेंस करार दिया है और साथ ही उन्होनें कहा की ‘’कोई मेरे गार्ड को रात मे आकर पिटेगा तो क्या मैं उनका फूलों से स्वागत करूंगा ये लोग तो मेरी तस्वीर पर फूलों की माल चढ़वाना चाहते हैं। आपको बता दें कि 2 जून कि रात को गार्ड द्वारा फ़ायरिंग किए जाने का विडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने खान सर के कोचिंग के दोनों बॉडीगार्ड को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है और अब खान सर पर एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है।
जांच मे पूरा सहयोग
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने कहा कि उन्हें एफआईआर की जानकारी नहीं थी। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही। खान सर का दावा है कि जिस समय घटना हुई, उस दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी।
छात्रों के बीच भी पहुंचा मामला
विवाद के बीच खान सर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वे छात्रों को पूरी घटना की जानकारी देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर उनका संस्थान बंद होता है तो इसका असर हजारों छात्रों पर पड़ेगा और कोचिंग फीस भी बढ़ सकती है।
सड़क पर उतरे छात्र
इधर, ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के निदेशक रोशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने करगिल चौक तक मार्च निकाला और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
2 जून की रात पटना स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर करीब 10:10 बजे हमलावरों ने पथराव और तोड़-फोड़ शुरू की। हंगामे और हमले की घटना सामने आई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट भी हुई थी। मारपीट मे गार्ड चूनचुन गंभीर रूप से घायल हुआ।
बयान से मुकर गए खान सर
खान सर ने ज्ञान बिन्दु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद पर हमले का पूरा इल्जाम लगते हुए 8-13 राउन्ड फ़ाइरिंग का भी दावा किया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए रात 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर फ़ाइरिंग के इल्जाम को गलत बताया। प्रेस रिलीज के जारी होने के तुरंत बाद ही खान सर अपने बयान से मुकर गए।
इस पूरी वारदात का जिम्मेदार मानते हुए रौशन आनंद की गिरफ़्तारी पहले ही हो चुकी थी। अभी घटना यही नहीं रुकती ही 4 जून को ज्ञान बिन्दु कोचिंग की तरफ से एक वीडियो जारी की जाती है और घटना को एक सुनियोजित प्लान बताया जाता है। विडियो सामने आने के तुरंत बाद ही पुलिस सख्ती अपनाते हुए ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से पूछताछ शुरू कर देती है। पूछताछ के दौरान गार्ड इस बात को स्वीकार कर लेते है की गोली खान सर के कहने पर चलाई गई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।
जांच पर टिकी निगाहें
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में जांच की दिशा और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- यूपी में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









