Bihar News : जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव द्वारा खुद और अपने पिता लालू यादव की हत्या की साजिश का आरोप लगाए जाने के बाद अब उनके पूर्व सहयोगी आकाश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. तेज प्रताप ने इस मामले में आकाश यादव समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
आकाश यादव ने कहा कि बिहार सरकार और प्रशासन को इस मामले की तुरंत जांच करानी चाहिए. आकाश ने कहा कि तेज प्रताप जिस डर की वजह से सचिवालय थाना पहुंचे हैं और जिन आशंकाओं का जिक्र कर रहे हैं, उनकी जांच पुलिस को करनी चाहिए.
कानूनी प्रक्रिया में शामिल होंगे आकाश
उन्होंने मांग की कि जांच अधिकारी सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर सच्चाई सामने लाएं. आकाश यादव ने कहा कि जांच के आधार पर वह कानूनी प्रक्रिया में शामिल होंगे और जरूरत पड़ने पर लीगल नोटिस भी देंगे.
तेज प्रताप यादव पर आरोप लगाते हुए आकाश यादव ने कहा कि उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और उनके परिवार को लेकर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार को धमकियां भी मिली हैं और इस मामले में वह कानूनी कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं.
आकाश ने निष्पक्ष जांच की मांग की
आकाश यादव ने कहा कि प्रेस वार्ता के जरिए उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि वह इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने भी अपनी बात रखेंगे और निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे.
उन्होंने तेज प्रताप यादव के उन आरोपों पर भी जवाब दिया, जिसमें पैसों की मांग करने की बात कही गई थी. आकाश यादव ने कहा कि अगर उनकी मां पर लगाए गए आरोप साबित होते हैं तो कार्रवाई हो, लेकिन उन्होंने भी जमीन से जुड़े पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि वह मामला अदालत में चल रहा है.
ये भी पढ़ें- दुबई में गंदगी-ट्रैफिक नहीं, इस डर से रहते हैं लोग! भारतीय महिला का वायरल दावा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









