
Helicopter Crash : महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। 3 लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो पायलट और 1 इंजीनियर शामिल है। हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से उड़ान भरी थी। तुरंत ही यह हादसा हो गया। हेलीकॉफ्टर प्राइवेट कंपनी का है। DGCA जांच करेगी। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
ऐसा बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से उड़ान भरी थी। मुंबई के जुहू पहुंचना था। उड़ान भरने के 10 मिनट बाद हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। जैसे ही हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। उसमें आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा पहाड़ी इलाके में हुआ। जिस समय हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। उस समय घना कोहरा था।
DGCA करेगी जांच
जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी था। इस हादसे में दो पायलट और 1 इंजीनियर चपेट में आ गए। DGCA जांच करेगी। दरअसल, इससे पहले 24 अगस्त को हेलीकॉफ्टर क्रैश हुआ था। इस हेलीकॉप्टर ने मुंबई से उड़ान भरी थी। इसमें पायलट समेत तीन यात्री थे। हालांकि किसी को नुकसान नहीं हुआ था। तकनीकी खराबी और खराब मौसम वजह बताई गई।
Gandhi Jayanti : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









