Other States

मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

Mandsaur Accident : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है. सीतामऊ थाना क्षेत्र के तीतरोद गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, कार महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी. इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर अचानक यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचा. घायलों को तत्काल सीतामऊ अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में तेज गति और वाहन पर नियंत्रण न रह पाने की आशंका जताई जा रही है.

मृतकों में औरंगाबाद निवासी रविंद्र काले और सचिन गंगाधर गजभारे की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. पुलिस दुर्घटना की पूरी वजह जानने के लिए मौके से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button