Railway Food Controversy : ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में परोसे गए खाने को लेकर यात्री ने शिकायत की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में यात्री ने दावा किया है कि उसे मिले वेज बिरयानी कॉम्बो मील में मरी हुई मक्खी मिली.
यात्री ने खाने की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए आईआरसीटीसी और रेल मंत्री को टैग किया. इसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया और लोग रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने लगे.
यात्री ने पोस्ट के जरिए जाहिर की नाराजगी
बताया जा रहा है कि यह मामला अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 82902) का है. यात्रा के दौरान जब यात्री ने अपना खाना खोला तो उसमें उसे मक्खी दिखाई दी. यात्री ने पोस्ट के जरिए नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रीमियम ट्रेन में किराया देने के बाद भी इस तरह की लापरवाही परेशान करने वाली है.
कैटरिंग मैनेजर ने जताया खेद
मामला सामने आने के बाद ट्रेन कैप्टन और ऑन-बोर्ड कैटरिंग मैनेजर यात्री के पास पहुंचे, उन्होंने घटना पर खेद जताया और दूसरा खाना उपलब्ध कराने की बात कही, हालांकि यात्री ने दोबारा खाना लेने से इनकार कर दिया.
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रेलवे की फूड सर्विस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. कई यूजर्स ने खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए.
ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









