बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

Maharastra Cabinet: कैबिनेट गठन के बाद शिंदे गुट की पहली बैठक, 18 मंत्रियों ने ली थी शपथ

महाराष्ट्र मंत्रीमंडलका विस्तार होने के बाद एकनाथ शिंदे गुट की पहली बैठक बुधवार को मुंबई में होने वाली है।

बता दें कि, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को कुल 18 विधायकों के साथ हुआ। मुंबई के राजभवन में एक भव्य समारोह में भारतीय जनता पार्टी के 9 और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे के 9 सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण के 40 दिनों के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। 30 जून को शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी के रूप में शपथ ली थी।

BJP विधायक जिन्होंने शपथ ली

सुधीर मुनगंटीवीर, BJP, बल्लारपुर विधायक

चंद्रकांत पाटिल, BJP, कोथरूड विधायक, पुणे

विजयकुमार गावित, BJP, नंदूरबार विधायक

गिरीश महाजन, BJP, जामनेर विधायक

सुरेज खाडे, BJP, मिरज विधायक

रंवीन्द्र चव्हाण, BJP, डोंबिवली विधायक

अजुल सावंत, BJP

मंगल प्रभात लोढा, BJP, मालाबार हिल विधायक, मुंबई

शिवसेना विधायक जिन्होंने शपथ ली

गुलाबराव पाटील, शिंदे गुट, जलगांव ग्रामीण विधायक

दादा भुसे, शिंदे गुट, मालेगांव बाह्य विधायक

संजय राठोड, शिंदे गुट, दिग्रज विधायक

संदीपान भुमरे, शिंदे गुट, पैठण विधायक

उदय सामंत, शिंदे गुट, रत्नीगिरी विधायक

तानाजी सावंत, शिंदे गुट, परांडा विधायक

अब्दुल सत्तार, शिंदे गुट, शिल्लोड विधायक

दीपक केसरकर, शिंदे गुट, सावंतवाडी विधायक, कोंकण

शंभुराज देसाई, शिंदे गुट, पाटण विधायक, सातारा

बता दें की, शिंदे की नई टीम में सभी मंत्री करोड़पति हैं। सबसे अमीर मालाबार हिल्स से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढा हैं। सबसे कम यानी 2 करोड़ की प्रॉपर्टी पैठण सीट से विधायक संदीपन भुमरे के पास है। कैबिनेट में 12 ऐसे मंत्री हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ पर गंभीर धाराएं भी लगी हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिंदे पर 18 और उप मुख्यमंत्री पर 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button