
बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पीएम मोदी की हत्या कराना चाहती है। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की घटना की बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।
उन्होंने कहा, अडाणी तो सिर्फ बहाना है, मोदी को गाली देना है। दस साल में इनकी सरकार विवादों में घिरी रही। 10 साल में मोदी की सरकार उम्मीदों से घिरी रही है।
गिरिराज सिंह बोले, अब ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खात्मा होगा, तभी ये सरकार खत्म होगी। पहले तो ये गालियां देते रहे, मौत का सौदागर कहते रहे, मर जा मोदी कहते रहे। अब खात्मे की तैयारी कर रहे हैं।
‘पंजाब में पीएम को बीच फ्लाईओवर पर रोका गया’
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, पीएम मोदी जब कांग्रेस की सरकार में पंजाब गये थे तब उनको बीच फ्लाईओवर पर रोका गया था और उनको मारने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। कांग्रेस अब उनकी मौत की बातें करने लगी है। उनके नेता अब प्रधानमंत्री के खात्मे की बातें करने लगे हैं।
राहुल पर लगाया अपमान का आरोप
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भारत की जनता को अपमान करने का आरोप लगाया है। गिरिराराज सिंह ने कहा कि सदन में 52 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले राहुल गांधी विदेश में भारत और देश की जनता को अपमानित करने का काम करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य हैं। उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
गिरिराज सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने देश के बाहर जाकर लंदन में भारत को जिस तरह से अपमानित किया, भारत के लोकतंत्र को अपमानित किया, भारत की संसद को अपमानित किया। आज लोकसभा का सत्र शुरू हुआ है। लोकसभा के अध्यक्ष को इसपर एक कार्रवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: विवाह केवल विपरीत लिंग के बीच हो सकता है: सेम सेक्स मैरिज पर RSS









