बड़ी ख़बर

यूपी की इन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने दर्ज की जीत, AAP सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। बता दें इस बार के निकाय चुनाव में ख़ास ये था कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी। इस बार सीएम केजरीवाल की पार्टी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पार्टी का खाता खोलने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी को किस-किस वार्ड में जीत का स्वाद चखने को मिला इस चीज की जानकारी आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर साझा की

यहां देखें ट्वीट:

https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/1657367361484382213?s=20

संजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘यू पी की जनता को हार्दिक बधाई आपने नगर निकाय चुनाव में अरविंद केजरीवाल जी के मॉडल पर मुहर लगाई। आप को कांग्रेस से आगे पहुंचा दिया। यूपी में आप ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर 3 और 1 समर्थित कुल 4 सीटें जीतीं। 7 नगर पंचायत चेयरमैन की सीटें जीती। भारी संख्या में पार्षद और सभासद जीते।’

आजम खान के गढ़ में भी आप की जीत

रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर आप की सना खानम को जीत हासिल हुई है। उन्होंने सपा प्रत्याशी फात्मा जबीं को हराया है. यहां सना खानम ने आजम खान के गढ़ में सेंध लगाई है। सना को 10958 वोटों से जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में Aam Aadmi Party का बढ़ रहा कारवां, टेंपो और रिक्शा चालकों ने ली पार्टी की सदस्यता

Related Articles

Back to top button