Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें 27 अपीलकर्ताओं को विदेशी घोषित करने के फैसले को बरकरार रखा गया था. शीर्ष अदालत ने सभी अपीलों को स्वीकार करते हुए मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए संबंधित फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल (विदेशी न्यायाधिकरण) के पास वापस भेज दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि उसने अपीलकर्ताओं के भारतीय नागरिक होने के दावे की मेरिट या सत्यता पर कोई टिप्पणी नहीं की है. अदालत ने कहा कि इस संबंध में फैसला संबंधित ट्रिब्यूनल ही करेगा.
शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की नागरिकता या उसे विदेशी घोषित करने का निर्णय निष्पक्ष, कानूनी और उचित प्रक्रिया के तहत ही किया जाना चाहिए. इसी आधार पर मामले की दोबारा सुनवाई का निर्देश दिया गया है.
ये भी पढ़ें- ईरान में ट्रंप को लेकर भड़की भीड़, अंतिम संस्कार में खुलेआम दी गई जान से मारने की धमकी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









