बड़ी ख़बर

World Malaria Day: क्यों मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस, जानें इतिहास

World Malaria Day: आज विश्व मलेरिया दिवस है। हर साल 25 फरवरी को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। विश्व में हर साल हजारों लोगों की मौत मलेरिया से होती है। मलेरिया से होने वाली मौतों से बचाव के लिए तथा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।

मलेरिया एक घातक जानलेवा बीमारी है। यह संक्रमित मच्छरों के काटने से होती है। मलेरिया की बीमारी के लिए जिम्मेदार प्लास्मोडियम परजीवी मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से शरीर में फैल जाती है।

मलेरिया की बीमारी से बचाव और इलाज दोनों संभव है। दुनिया के कई देश लगातार इस पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से 2014 के बीच, दुनिया भर में मलेरिया से होने वाली मौतों की संख्या में बेहतर इलाज और जागरुकता से 40 फीसदी तक की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- Health Tips: रोजाना खाली पेट पिएं जीरे-सौंफ का पानी, तो होंगे ये फायदे

World Malaria Day 2022: थीम

विश्व मलेरिया दिवस 2022 की थीम है, ‘मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करें।’ इस बार का थीम विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया के वैश्विक उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नवाचारों की ओर ध्यान आकर्षित करेगा।

History of World Malaria Day

विश्व मलेरिया दिवस का विचार सबसे पहले अफ्रीका मलेरिया दिवस से विकसित हुआ। अफ्रीका में मलेरिया दिवस मूल रूप से 2001 से अफ्रीकी सरकारों द्वारा मनाया जा रहा है। 2007 में विश्व स्वास्थ्य सभा के 60वें सत्र में, WHO द्वारा प्रस्तावित बैठक में अफ्रीका मलेरिया दिवस को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में बदल दिया गया।

कैसे फैलता है मलेरिया?

मलेरिया एक तरह का बुखार जनित बीमारी होता है। यह मच्छरों की फीमेल प्रजाति एनोफिलीज द्वारा काटने से होता है। मादा मच्छर में एक खास प्रकार का जीवाणु पाया जाता है।

मलेरिया के लक्षण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मलेरिया के लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकता है। यहां पर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • ठंड लगना
  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • गले में खराश
  • पसीना आना
  • थकान
  • बेचैनी होना
  • उल्टी आना
  • एनीमिया
  • मांसपेशियों में दर्द
  • मल में खून आना
  • अक्सर बीमार महसूस करना

मलेरिया का इलाज

मलेरिया के इलाज में एंटिमलेरियल ड्रग्स और लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए दवाएं, बुखार को नियंत्रित करने के लिए दवाएं, एंटिसीजर दवाएं, तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स शामिल होते हैं।

मलेरिया के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं का प्रकार रोग की गंभीरता और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर निर्भर करता है। अभी मलेरिया के लिए उपलब्ध दवाओं में क्विनीन, मेफ्लोक्विन, डॉक्सीसाइक्लिन शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें- Fitness Tips: खाना खाने के बाद रोजाना 10 मिनट जरूर टहलें, मिलेंगे ये फायदे

Related Articles

Back to top button