बड़ी ख़बरराजनीति

Jharkhand के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, मुख्यमंत्री सोरेन बोले- महान आंदोलनाकारी और जनप्रिय नेता खो दिया

Jharkhand News: गुरुवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया। चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें कि जगरनाथ महतो गिरिडीह के डुमरी से विधायक थे।

महान आंदोलनाकारी और जनप्रिय नेता खो दिया

उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

दो दिनों का होगा राजकीय शाेक

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सम्मान में दो दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा। आज यानी छह अप्रैल से सात अप्रैल तक राजकीय शोक होगा। इस दौरान सभी भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह नहीं होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि छह अप्रैल यानी आज राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। मंत्री मंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से यह अधिसूचना ज्वाइंट सेक्रेटरी अखिलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। वहीं आज होने वाली कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गयी है।

ये भी पढ़ें: BJP में शामिल होने की बात पर कन्नड़ सुपरस्टार किच्छा सुदीप ने किया बड़ा खुलासा बोले…

Related Articles

Back to top button