बिज़नेस

शादी के सीजन में सोना ₹26,778 सस्ता, चांदी के दामों में भी गिरावट- जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Price Today : शादियों के इस सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोना अपने पिछले स्तर से करीब 26,778 रुपये तक नीचे आ चुका है, जबकि चांदी में भी लगभग 1,43,106 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं मौजूदा समय में सोने-चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं.

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को 24 कैरेट सोना 1,48,652 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था. वहीं 23 कैरेट सोना 1,48,057 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,36,165 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,11,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. 14 कैरेट सोने का रेट 86,961 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

सोमवार को जारी होंगे नए रेट

इसी तरह चांदी की कीमत गुरुवार को 2,36,882 रुपये प्रति किलोग्राम रही. शुक्रवार को अवकाश होने के कारण नए रेट जारी नहीं किए गए. वहीं शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के चलते अब सोमवार को नए रेट जारी किए जाएंगे.

जानकारों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव (जैसे ईरान-इजराइल संघर्ष) के चलते निवेशक सोने की बजाय डॉलर में निवेश कर रहे हैं, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है और सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है.

सोना महंगा होने से मांग में आई कमी

इसके अलावा महंगाई में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी सोने की कीमतों पर असर डाल रहे हैं. पिछले एक साल में सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद यह आम लोगों की पहुंच से बाहर होता गया, जिससे निवेशकों की मांग में भी कमी आई है. यही कारण है कि हाल के दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें- पंजाब में स्ट्रे डॉग्स के खतरे पर सरकार अलर्ट, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने दिए सख्त निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button