
Covid-19 Fresh Cases: देश में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर डरा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 761 मरीज मिले हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4334 है। वहीं केरल में कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि कर्नाटक में 4 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इससे साफ पता चलता है कि यह वेरिएंट बेहद ही खतरनाक है।
कर्नाटक की सबसे खराब स्थिति
गौरतलब है कि सबसे खतरनाक स्थिति कर्नाटक की है, इस राज्य में कोरोना के 298 नए केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना से 4 लोगों की मौत की भी खबर है।
महाराष्ट्र में मिले नए वेरिएंट के सबसे अधिक मरीज
कहा जा रहा है कि कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भी कोरोना केस बढ़ रहे हैं। यहां गुरुवार को कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के 78 केस मिले। अब तक यहां 110 मरीज मिल चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 171 नए केस दर्ज किए गए हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख केंद्र अलर्ट
बता दें,कोविड मामलों के आंकड़ों में बढ़ोतरी के चलते और जेएन.1 सब वेरिएंट का पता चलने के बाद से केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना के प्रसार के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से समय-समय पर नई गाइडलाइन भी जारी की जा रही हैं। वहीं बता दें, राज्यों और यूटी प्रदेशों को इन सभी गाइडलाइन का सख्ती के साथ अनुपालन करने के निर्देश भी दिए हैं।
ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/politics/arvind-kejriwal-news-and-delhi-excise-policy-scam-news-in-hindi/
FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar